फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Huge crowds thronged the Shri Gugga Madi fair on the third day.

Solan News: श्री गुग्गा माड़ी मेले के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
श्री गुग्गा माड़ी मेले के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

गुग्गा नवमी पर मंदिर में भक्तों की लगी रहीं लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। छावनी क्षेत्र सुबाथू के ऐतिहासिक व पारंपरिक श्री गुग्गामाड़ी मेले के तीसरे दिन आज गुग्गा नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और खरीदारों का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस विशेष दिन को लेकर स्थानीय लोगों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।
गुग्गा नवमी के उपलक्ष्य में सुबह से ही माड़ी में माथा टेकने और पवित्र छड़ी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान माड़ी परिसर में भक्तों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गुग्गा महाराज जी का भव्य गुणगान और कीर्तन भी किया गया। महाराज के भजनों, गाथाओं और जयकारों से पूरा सुबाथू क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मेले के उपलक्ष्य में सजे बाजारों में भी आज पैर रखने की जगह नहीं थी। गुग्गा नवमी की छुट्टी और विशेष अवसर के चलते महिलाओं और बच्चों ने बाजार में सजे स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी की। मेले में लगे फैंसी बैग्स, मनिहारी, पारंपरिक चाट-पकौड़े और बच्चों के खिलौनों के स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed