फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wazir Chand (Haryana) emerged as the winner in the 80 category, while Haridutt (Himachal) won in the 70 category.

Solan News: 80 प्लस वर्ग में बजीर चंद हरियाणा, 70 प्लस में हरिदत्त हिमाचल बने विजेता

Sun, 20 Sep 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wazir Chand (Haryana) emerged as the winner in the 80  category, while Haridutt (Himachal) won in the 70  category.
राजा वीरभद्र सिह स्पोर्टस काम्पलेक्स कुमारहट्टी मेंं आयोजित ओपन बैंडमिटन प्रतियोगिता में खेलते 
कुमारहट्टी में शुरू हुई चौथी वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

18 राज्यों के 250 खिलाड़ी ले रहे भाग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजा वीरभद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमारहट्टी में चौथे वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने मुख्यातिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से करीब 250 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों के पहुंचने से क्षेत्र के पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिल रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन में रमेश चौहान, अजय सिंह कंवर, बीके जोशी, मोहित दत्ता और ज्ञान अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 80 प्लस पुरुष एकल वर्ग में हरियाणा के बजीर चंद ने चंडीगढ़ के गोपाल कृष्ण को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 40 प्लस महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हिमाचल की कामिनी शांडिल ने हरियाणा की सोनी सेहरावत को 15-6, 15-6 से हराया। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल की विदुषी ने जम्मू-कश्मीर की शिवाली भट्ट को 15-10, 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल 75 प्लस वर्ग के सेमीफाइनल में कर्नाटक के अविनाश चंद्र ने पंजाब के जिया लाल को 15-8, 15-1 से पराजित किया। वहीं, राजस्थान के मेहर चंद यादव ने हरियाणा के सुभाष को 15-7, 15-9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
70 प्लस पुरुष एकल वर्ग में हिमाचल के हरिदत्त ने दिल्ली के विजय कुमार को 15-13, 15-9 से हराया। हिमाचल के जेएस वर्मा ने उत्तर प्रदेश के आरबी मिश्रा को 15-9, 15-6 से पराजित किया। पंजाब के उपकार सिंह ने एनके राणा को 15-8, 15-8 से हराया।
65 प्लस पुरुष एकल वर्ग में पंजाब के सुधाकर शर्मा ने हरियाणा के नागेश को 15-9, 15-10 से मात दी। उत्तराखंड के राजीव वर्मा ने पंजाब के हरविलास को 15-8, 15-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


55 प्लस वर्ग में रोमांचक मुकाबले
धर्मपुर (सोलन)। 55 प्लस पुरुष एकल वर्ग में उत्तराखंड के आईएस रावत ने हिमाचल के हरिंदर राणा को 15-9, 15-10 से हराया। राजस्थान के महेंद्र सिंह गहलोत ने हिमाचल के विपिन काल को कड़े मुकाबले में 15-13, 9-15, 15-12 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।

दिल्ली के विक्रम भसीन ने हिमाचल के एके वर्मा को 15-4, 15-8 से ह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed