फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Food Safety Department collected 67 food samples at the Subathu and Arki fairs.

Solan News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुबाथू व अर्की मेले में भरे खाद्य पदार्थों के 67 सैंपल

Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं..............
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सायर मेेले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों पर हुई कार्रवाई
तेल का कर रहे थे जरूरत से अधिक इस्तेमाल, 10 लीटर तेल को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में आयोजित दो बड़े मेलों में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की गई। विभाग की टीम ने अर्की में आयोजित राज्यस्तरीय सायर मेले और सुबाथू में आयोजित जिला स्तरीय श्री गुगामाड़ी मेले के दौरान कुल 67 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इनमें श्री गुग्गामाड़ी मेले से 27 और सायर मेले से 40 सैंपल लिए गए।
विभाग की ओर से मेलों में फूड टेस्टिंग वैन के साथ सैंपल लिए गए। सुबाथू मेले के दौरान लिए गए सभी सैंपल जांच में सही पाए गए। वहीं, अर्की मेले के दौरान मिठाइयां बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे तेल में खराबी पाई गई। जांच में सामने आया कि तेल का इस्तेमाल निर्धारित मानकों से अधिक किया जा रहा था। ऐसे में विभाग की ओर से कारोबारियों से करीब 10 लीटर तेल कब्जे में लिया गया। अब इस तेल को विभाग की ओर से खराब तेल की खरीद करने वाले उद्योगों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 17 सितंबर को मेले की शुरुआत में सुबाथू से सैंपल लिए गए थे। वहीं, शनिवार को मेले के समापन अवसर पर अर्की में सैंपल लेकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम ने तेल के अलावा खोया, बर्फी, चटनी, सॉस, जलेबी समेत कई प्रकार के खाद्य पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि कारोबारियों को मेले के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल सैंपल लेकर खाद्य पदार्थों की जांच करना ही नहीं, बल्कि लोगों और कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों में करीब 10 लीटर तेल में खराबी पाई गई। इसे कब्जे में लेकर कारोबारियों को भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed