{"_id":"6aae7cc8d1260a4f3f07aa23","slug":"kunihar-and-jagat-khana-top-the-district-level-under-19-football-and-hockey-championships-respectively-solan-news-c-176-1-ssml1041-179443-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबाॅल चैंपियनशिप में कुनिहार और जगात खाना हॉकी में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबाॅल चैंपियनशिप में कुनिहार और जगात खाना हॉकी में अव्वल
Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
57 स्कूलों के 603 खिलाड़ियों ने 12 से अधिक स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
मुख्यातिथि डॉ. जगदीश नेगी ने विजेता स्कूलों की टीमों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में जिला सोलन स्कूली क्रीड़ा संघ के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फुटबॉल फाइनल में कुनिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि कंडाघाट की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
समापन समारोह में उच्चतर शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा संघ के सचिव राज कुमार गौतम, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रानौट, एसएमसी अध्यक्ष सुनील कुमार, एडीपीओ हेमराज, जिला प्रभारी महेंद्र राठौर, रमेश शर्मा, रोशन शर्मा, मुकेश शर्मा, सुधीर, वरुण भार्गव, सुरेश कुमार, नीलम, सरोज, जगदीश शर्मा, लीला शंकर, हरजीत कौर, संगीता जोशी और कमलेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
फुटबॉल : कुनिहार विजेता, कंडाघाट उपविजेता।
हॉकी: जीएनपीएस जगात खाना विजेता, सोलन-बी उपविजेता।
बास्केटबॉल: सेंट मैरी स्कूल कसौली विजेता, डुमेहर अर्की उपविजेता।
हैंडबॉल: जीएसएस नवगांव विजेता, एफसी सुबाथू उपविजेता।
टेबल टेनिस: डीपीएस सोलन विजेता, श्री अरविंदो बद्दी उपविजेता।
बॉक्सिंग: जीएसएस अर्की विजेता, जीएसएस बधालंग उपविजेता।
जूडो एवं कुराश : जीएमएसएसएस धर्मपुर विजेता।
ताइक्वांडो : आरपीएस लोधी माजरा विजेता।
कराटे : जीएसएसएस चंडी-ए विजेता।
मार्चपास्ट: दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।