फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   TB-free target challenged, 42 new cases in 12 days

Solan News: टीबी मुक्त लक्ष्य को चुनौती, 12 दिन में 42 नए केस

Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाई-रिस्क गांवों में विशेष अभियान
विज्ञापन

623 गांवों में 100 दिन के भीतर जांच का लक्ष्य
विभाग ने बीबीएन क्षेत्र में चलाया अभियान, 1515 लोगों की अब तक की जांच
100 दिन का चलाया जा रहा है अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग क्षय रोग (टीबी) मुक्त अभियान चला रहा है, वहीं मात्र 12 दिनों में 42 नए मरीज मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बीबीएन और आसपास के हाई-रिस्क जनसंख्या वाले गांवों में लोगों की जांच की गई। इसमें ये आंकड़े सामने आए हैं। विभाग ने सभी मरीजों को दवाएं देना शुरू कर दिया है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 100 दिनों के भीतर जिले के 623 हाई-रिस्क गांवों में लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 24 मार्च से शुरू हुआ था। बीते 12 दिनों में विभाग द्वारा 17 कैंपेन आयोजित किए गए, जिनमें 15 स्कूलों के बच्चों की भी टीबी जांच की गई।
विज्ञापन

अब तक कुल 1515 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 755 पुरुष और 760 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 42 लोग टीबी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। विभाग अन्य स्थानों पर भी जांच अभियान जारी रखे हुए है। इस अभियान का उद्देश्य जिलेभर में टीबी की समय रहते पहचान कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं भी अस्पताल जाकर टीबी की जांच करवाएं, ताकि बीमारी का समय पर पता चल सके और इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में 950 मरीज उपचाराधीन
सोलन जिले में इस समय लगभग 950 मरीज टीबी की दवाएं ले रहे हैं। विभाग उनकी सेहत पर नियमित रूप से नजर रख रहा है। मरीजों की समय-समय पर एक्स-रे जांच भी की जा रही है और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि 100 दिन के अभियान के बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है।

नए मरीजों का उपचार शुरू, सेहत पर पूरी नजर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में टीबी रोगियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 12 दिनों में 17 कैंपेन आयोजित किए गए हैं। इनमें 42 नए मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि टीबी रोगियों को समय पर उपचार मिल सके। टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, इसलिए लोगों को स्वयं भी जांच करवानी चाहिए।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed