फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Subsidy of 150 farmers and gardeners of the district stopped

Solan News: जिले के 1500 किसान-बागवानों की सब्सिडी रुकी

Wed, 22 Nov 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो वर्षो में किसानों ने पावर ट्रिलर की है खरीद
विज्ञापन

बजट के अभाव में से नहीं मिल रही अनुदान राशि
उद्यान विभाग के पास सब्सिडी के लंबित हैं पांच करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के 1500 किसान-बागवान कृषि उपकरण की खरीद के बाद अनुदान राशि का इंतजार कर रहे हैं। इन किसान-बागवानों ने पिछले दो वर्षो में अनुदान राशि पर पावर ट्रिलर की खरीद है। लेकिन अभी बजट के अभाव से इसके लिए अनुदान राशि जारी नहीं हो सकी। वर्तमान में विभाग के पास किसान-बागवानों की करीब 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि लंबित पड़ी है।
जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग की ओर से किसानों को बागवानी संबंधित औजार सहित अन्य उपकरण अनुदान पर दिए जाते हैं। इसमें पावर ट्रिलर की खरीद पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान राशि किसान-बागवानों को उनके बैंक खाते में आती है। इसमें पहले किसान-बागवानों ने अपनी जेब से पावर ट्रिलर की खरीद पूरी कीमत पर कारोबारी से की है। जिला सोलन का अधिकतर पहाड़ी क्षेत्र है। यहां पर ज्यादातर पावर ट्रिलर से बुआई, गुड़ाई का कार्य किया जाता है। जिसकी पूरी कीमत करीब 60,000 या इससे अधिक रहती है। इसमें विभाग की ओर से दिए जाने वाले अनुदान के बाद यह किसान-बागवानों को 30,000 रुपये तक पड़ता है। लेकिन इसमें पिछले दो वर्षो से 1500 किसान-बागवानों को अनुदान राशि ही नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीपी बैंस ने कहा कि लंबित अनुदान राशि जारी करने के लिए समय-समय पर निदेशालय को सूचित किया जाता है। विभाग की ओर से जल्द ही किसान-बागवानों को लंबित अनुदान राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed