फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students conveyed a message to stay away from drugs through a street play.

Solan News: छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश नशे से दूर रहने का संदेश

Thu, 18 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students conveyed a message to stay away from drugs through a street play.
धर्मपुर स्कूल में एनटी चिट्टा जागरूकता अभियान में उपायुकत सोलन मनमोहन शर्मा के साथ विद्यार्थी व
धर्मपुर के आदर्श विद्यालय में एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। नशे के विरुद्ध प्रभावी जन जागरूकता ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह बात उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
उपायुक्त ने कहा कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों का बढ़ता सेवन समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे नशे से पूरी तरह दूर रहें और अपना ध्यान शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। मनमोहन शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नशा प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों तक पैर पसार चुका है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के समन्वय से इस एंटी चिट्टा अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बेहद कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

अध्यापकों और अभिभावकों से नजर रखने की अपील
उपायुक्त ने शिक्षकों और अभिभावकों से भी विशेष आग्रह किया कि वे बच्चों की आदतों, उनके मेलजोल और दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। यदि बच्चों के व्यवहार में किसी भी तरह का बदलाव दिखे, तो उसे गंभीरता से समझें ताकि उन्हें नशे की दलदल में जाने से पहले ही रोका जा सके। इस विशेष अवसर पर स्कूल के छात्रों की ओर से नशा निवारण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान महेश गुप्ता, स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed