{"_id":"637131801ea053595b17b684","slug":"strong-room-will-remain-under-strict-security-cover-for-25-days-solan-news-sml427716484","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election : 25 दिन तक त्रिस्तरीय कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election : 25 दिन तक त्रिस्तरीय कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
अर्की विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सुरक्षा बल।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब ईवीएम को त्रिस्तरीय कड़े सुरक्षा घेरे वाले स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सोलन विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग बूथ से लाकर सभी ईवीएम को नगर निगम सोलन के परिसर, कसौली विधानसभा क्षेत्र की डिग्री कॉलेज सोलन और अर्की विधानसभा क्षेत्र से मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को अर्की स्कूल में रखा गया है। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस बटालियन और जिला पुलिस के जवानों के साथ ही सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
मतगणना वाले दिन आठ दिसंबर यानी आगामी 25 दिन तक ईवीएम स्ट्रॉंग रूम में कड़ी सुरक्षा में रहेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर एक स्ट्रॉंग रूम के बाहर 60 जवान तैनात किए गए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक और निर्वाचन अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए औचक निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 12 नवंबर को देर रात तक ईवीएम को स्ट्रॉंग रूम में रखने की प्रक्रिया चलती रही।
स्ट्रांग रूम एरिया में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। अब आठ दिसंबर को सभी ईवीएम को मतगणना केंद्र में ले जाकर खोला जाएगा। मतगणना होने पर जिला की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 32 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन
तीन-तीन घंटे ड्यूटी दे रहे जवान
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। सोलन, कसौली, अर्की के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पैरामिलिट्री के जवान, आईटीबीपी और स्थानीय बटालियन पुलिस के जवान संभाल रहे हैं। एक स्ट्रॉन्ग रूम पर 60 जवान तैनात है जो तीन-तीन घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं।
उत्तराखंड लौटे 250 होम गार्ड्स
हिमाचल प्रदेश में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए केंद्र सहित दूसरे राज्यों के सुरक्षाबलों की भी यहां तैनात किया गया था। सोलन में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए उत्तराखंड होमगार्ड्स के 250 जवान आए थे। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब सुरक्षा में तैनात जवान वापस लौट रहे हैं। रविवार को सोलन के ठोडो ग्राउंड से उत्तराखंड होमगार्डस के 250 जवान अपने गृह राज्य उत्तराखंड लौट गए।