फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   sports news solan

Solan News: जिले के 65 स्कूलों के 376 खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे दमखम

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार में जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

खेल मैदान के लिए विधायक संजय अवस्थी ने दिए तीन लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊंचागांव में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की चार दिवसीय खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जिला सोलन के 65 स्कूलों से 376 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। अवस्थी ने खेल मैदान के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और आयोजन समिति को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
संजय अवस्थी ने कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना का विकास होता है। अवस्थी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

संजय अवस्थी ने जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य जगदीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत मान रीता देवी और पूर्व-प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान कृष्ण चंद, उपनिदेशक शिक्षा जिला सोलन रीता गुप्ता और छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की प्रधानाचार्य विमला वर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed