फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan's pharma industrialist cheated rupees 12.45 lakh in the name of export permit and insurnace

निर्यात परमिट और बीमा का झांसा देकर फार्मा उद्यमी से 12.45 लाख रुपये ठगे

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला मुख्यालय के सुबाथू मार्ग पर घट्टी स्थित फार्मा कंपनी ने एक व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय में धोखाधड़ी की शिकायत दी। इस शिकायत पर न्यायालय ने जांच के लिए पुलिस को आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें बीमा के नाम पर कंपनी से 12.45 लाख की ठगी हुई है।
पुलिस के अनुसार राम लाल गर्ग ने शिकायत दी है कि मई 2019 में उसकी मुलाकात आलोक रंजन से हुई। आलोक रंजन ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह एक निर्यात सलाहकार है और तजाकिस्तान सरकार के साथ उसकी कंपनी के उत्पादों, दवाओं का पंजीकरण और बीमा करेगा। साथ ही आश्वासन दिया कि उक्त देश से तैयार माल और दवाओं के निर्यात के परमिट दिलवाएगा।
विज्ञापन

आरोपी ने 12.45 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने आलोक रंजन की सलाह को सही मान उसके खाते में राशि जमा कर दी। 18 महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी न तो पंजीकरण किया गया और न ही आरोपी आलोक रंजन ने कोई निर्यात आदेश दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में शिकायतकर्ता को पता चला कि न तो पंजीकरण के लिए कोई फॉर्म जमा किया गया है और न ही अधिकारियों ने कोई दस्तावेज प्राप्त किया है। इससे स्पष्ट है कि आरोपी आलोक रंजन ने धोखाधड़ी से उसके 12.45 लाख रुपये की ठगी की है। उसके बाद उसने इसकी शिकायत कोर्ट में दी। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed