फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sneha became Miss and Yash Bhardwaj became Mr. Farewell

Solan News: स्नेहा मिस और यश भारद्वाज बने मिस्टर फेयरवेल

Mon, 09 Feb 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sneha became Miss and Yash Bhardwaj became Mr. Farewell
बद्दी के विवेक इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह बने मिस व मिस्टर स्कूल के प्रबंधकों के साथ- स्रो
विवेक इंटरनेशनल स्कूल में विदाई पार्टी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के जमा दो के छात्रों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात कनिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने हिमाचली लोक नृत्य सहित फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। एक छात्रा ने कभी अलविदा न कहना गाना गाकर आंखों को नम कर दिया। इसके अलावा छात्रों ने नाटकीय प्रस्तुति से स्कूल की यादों को जीवंत कर दिया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन

समारोह में स्नेहा को मिस और यश भारद्वाज को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा आयुष राठौर को मिस्टर और अवनी को मिस विवेक इंटरनेशनल स्कूल चुना गया। अंत में छात्रों ने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया, एक-दूसरे से गले मिले और यह वादा किया कि वे स्कूल का नाम हमेशा ऊंचा रखेंगे। स्कूल के निदेशक तुषार शर्मा ने भी अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed