फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   SMC members learnt tricks to improve the quality of education

Solan News: शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को एसएमसी सदस्यों ने सीखे गुर

Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
SMC members learnt tricks to improve the quality of education
सोलन के जिला परिषद कार्यालय हॉल में एसएमसी की कार्यशाला में मौजूद सदस्य। संवाद
सोलन में जिला परिषद हॉल में कार्यशाला में 62 स्कूलों के 116 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
विज्ञापन

विद्या समीक्षा पोर्टल समेत सभी योजनाओं की भी दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों के बेहतर प्रबंधन के लिए सोलन जिले में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के प्रधानों और सदस्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए है। इसी कड़ी में सोलन शिक्षा खंड के लिए जिला परिषद हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी एचआर चंदेल ने की। इस दौरान जिले के 62 विभिन्न स्कूलों से आए 116 एसएमसी सदस्यों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और विद्यालय विकास के नए मानकों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सदस्यों को नई शिक्षा नीति की बारीकियों से रू-ब-रू करवाया गया। साथ ही विद्यांजलि पोर्टल के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया, ताकि समुदाय की भागीदारी को डिजिटल माध्यम से भी जोड़ा जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी ने सदस्यों को समिति के गठन के उद्देश्यों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला के समन्वयक किशोरी लाल राणा और राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्रोत व्यक्ति भागीरथी शर्मा शिक्षा खंड धर्मपुर से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यांजलि पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया गया।

स्कूल और समाज के बीच सेतु है एसएमसी
कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजकुमार पराशर ने कहा कि विद्यालय के विकास में एसएमसी की भूमिका सबसे अहम है। यह समिति स्कूल और समाज के बीच एक सेतु (पुल) का कार्य करती है। यदि प्रबंधन जागरूक होगा, तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सुनिश्चित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed