फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Show cause notice to in-charge of FCI, Agricultural Produce Market

एफसीआई व कृषि उपज मंडी के प्रभारियों को नोटिस जारी

Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। सब्जी मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से न चलने पर नालागढ़ के एसडीएम ने एफसीआई के डिपो प्रभारी, धान खरीदने वाले ठेकेदार और कृषि उपज मंडी के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पहले दिन 25 किसानों की ऑनलाइन पोर्टल पर बुकिंग हो चुकी थी, लेकिन देर रात तक चार किसानों का ही धान बिका। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन भी सुबह से तीन किसानों का ही धान एफसीआई खरीद पाई है। बहुत कम खरीद होने से किसानों में रोष है। अगर यही हाल रहा तो यहां पर किसान आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ में खरीद केंद्र तो खोल दिया है, लेकिन यहां पर ठेकेदार के पास लेबर पर्याप्त नहीं है। कृषि उपज मंडी में झरने भी पर्याप्त नहीं हैं। जगह की कमी के चलते धान रखने में भी दिक्कत आ रही है। पहले दिन 25 किसानों का धान खरीदा जाना था। जिसमें कुछ ही किसानों से खरीद की गई, जबकि अन्य को वापस जाना पड़ा। शनिवार को भी सुबह से तीन किसानों का ही धान खरीदा गया। एसडीएम नालागढ़ ने किसानों की शिकायत पर दोपहर बाद कृषि उपज मंडी में औचक निरीक्षण किया। जहां पर धीमी गति से हो रही खरीद पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर एफसीआई के डिपो प्रभारी, कृषि उपज मंडी के प्रभारी व ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी कर दी है। उधर, एफसीआई के निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि उनका कार्य धान की गुणवत्ता को पास करना है बाकी कार्य तो ठेकेदार ने ही करना है। ठेकेदार के पास लेबर की कमी है और यहां पर झरने भी कम लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed