फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shiv Mahapuran Katha begins with Kalash Yatra in Ramshahr

Solan News: रामशहर में कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू

Tue, 17 Feb 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। रामशहर के प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस कलश यात्रा में लगभग 108 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं रामशहर के प्राचीन कुएं से पवित्र जल लेकर पूरे शहर की परिक्रमा कर कथा स्थल तक भजन-कीर्तन और बाजे-गाजे के साथ जल स्थापित किया। कथा के मुख्य वक्ता आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उनका उद्देश्य हर घर में सनातन धर्म की जागरूकता पैदा करना और लोगों को अपने धर्म के प्रति सजग बनाना है। आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि आगामी 9 दिनों तक वे भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा सुनाएंगे। कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा, इसके बाद आरती और भंडारा वितरित किया जाएगा। शोभायात्रा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक वर्मा, विक्की वर्मा, कालू पंडित, भाजपा मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, रक्षित वर्मा, मंदिर के मुख्य पुजारी हीरालाल शर्मा, अशोक शर्मा, जितेंद्र शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed