फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain expected across the district until September 15; advisory issued.

Solan News: 15 सितंबर तक जिले भर में बारिश के आसार, एडवाइजरी की जारी

Sat, 12 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 12 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला में नौणी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन 11 से 15 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग ने जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
मौसम विभाग ने किसान-बागवानों को सलाह दी है कि मौसम साफ रहने पर खेतों में निराई-गुड़ाई करें और पौधों पर मिट्टी चढ़ाएं। रबी फसलों की सीधी बुवाई के लिए क्यारियां तैयार करें। सितंबर के पहले पखवाड़े में मौसम साफ रहने पर पालक की बुवाई करें।
विज्ञापन

बागवानों को सलाह दी गई है कि बादल छाए रहने या अधिक नमी की स्थिति में रसायनों का छिड़काव न करें। बारिश के दौरान फल तुड़ाई का काम रोक दें। बगीचे में गिरे और संक्रमित फलों को नष्ट कर दें। टमाटर की फसल को बकआई रॉट, झुलसा और फल छेदक से बचाने के उपाय करें। अदरक की फसल में गांठ सड़न पर नजर रखें और खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें। कद्दू वर्गीय फसलों में फल मक्खी के नियंत्रण के लिए प्रति बीघा दो फेरोमोन ट्रैप लगाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed