{"_id":"63810e9b84dd876b1a2e9a75","slug":"rm-writes-letter-to-sdm-nalagarh-to-provide-place-for-bus-stand-in-baddi-solan-news-sml42895108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बस अड्डा टूटने के बाद नहीं मिला अभी तक कोई वैकल्पिक स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बस अड्डा टूटने के बाद नहीं मिला अभी तक कोई वैकल्पिक स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। फोरलेन की जद में बस स्टैंड आने के बाद बद्दी में अब बसें सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया है। वहीं हादसे का भी अंदेशा सता रहा है। एचआरटीसी के आरएम हरपाल सिंह ने एसडीएम को बस के ठहराव के लिए स्थान देने के लिए पत्र लिखा है जिससे राष्ट्रीय मार्ग पर जाम न लगे।
बद्दी का बस स्टैंड फोरलेन के चपेट में आने से एनएच विभाग ने वीरवार को निगम का कार्यालय समेत वहां पर वर्षा शालिका को तोड़ दिया। अब बस स्टैंड की जगह को भी खोदने की तैयार कर दी है।
इससे बसों के ठहराव के लिए कोई जगह नहीं बची। बद्दी से रवाना होने वाली बसें बद्दी-शीतलपुर मार्ग पर किनारे खड़ी हो गई हैं। वहीं बाहर से आने वाली बसें सड़क पर खड़ी होकर सवारियां को उतार और चढ़ा रही हैं जिससे लंबा लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने खुद बद्दी बस स्टैंड का दौरा किया और यहां के हालात को देखते हुए एसडीएम को पत्र सौंपा। इसमें बद्दी में बसों के ठहराव के लिए स्थान मुहैया करवाने की मांग की। उन्होंने इसे नगर परिषद के ईओ को भेज दिया है।
उधर, नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने बताया कि नगर परिषद के पास कोई जमीन नहीं है जहां पर वैकल्पिक रूप से बस अड्डा बनाया जाए। उन्होंने ट्रक यूनियन के पास जमीन है, उस पर बना सकते हैं।
अगर वहां नहीं बनाना चाहते हैं तो बद्दी सनसिटी मार्ग पर काफी खुली जगह है लेकिन यह जगह बीबीएनडीए के अधीन है। इसलिए प्रशासन, एचआरटीसी और बीबीएनडीए संयुक्त रूप से जमीन की जांच करें। नगर परिषद के पास कोई भी ऐसी जमीन नहीं है।