फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Remembrance of God provides salvation to the living being: Bir Singh

ईश्वर का सुमिरन प्राणी को मोक्ष करता है प्रदान : बीर सिंह

Sat, 04 Jan 2025 02:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के मितियां में हुआ सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र मितियां में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मानव रूहानी केंद्र नवांनगर से आए भाई बीर सिंह ने अपनी अमृतमयी वाणी से उपस्थित संगत को सत्संग से निहाल किया। उन्होंने कहा कि हम सांसारिक मोह में पड़कर अपने सत्कर्म से भटक जाते हैं जो दुखों का कारण बनता है। व्यक्ति ईश्वर को भूल कर अपने स्वार्थ में लिप्त हो जाता है और 84 लाख योनियों के चक्रव्यूह में फंस जाता है। इसलिए प्राणी को चाहिए कि वह अपने कार्य के साथ साथ ईश्वर का सुमिरन भी करता रहे। इससे उसे चौरासी के चक्कर से मोक्ष मिल सकता है।


सत्संग का आयोजन जगदेव चंद, जगदीप और कुंजबिहारी द्वारा अपनी माता सीतो देवी की पहली बरसी के उपलक्ष्य में किया गया था। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें समस्त संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बधाऊ राम शास्त्री, बुद्धराम धीमान, नामक चंद चंदेल, जगन्नाथ, कुलदीप, भाग सिंह चंदेल, माघी राम धीमान, भगत सिंह धीमान, रामकिशन, दुर्गा दास श्यामलाल चंदेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed