फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New electric and diesel buses dispatched from Solan to the Chamba and Rampur depots.

Solan News: सोलन से चंबा और रामपुर डिपो के लिए भेज दी नई इलेक्ट्रिक व डीजल बसें

Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश को नहीं मिली पूरी इलेक्ट्रिक बसें, कई डिपुओं पर चल रही है कमी
विज्ञापन

जिले को मिली थी 20 नई इलेक्ट्रिक बसें, उनमें से पांच को भेजना पड़ा चंबा
रामपुर को पांच, चंबा को तीन डीजल बसें भी भेजी, चार और भेजने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के पास बसों की कमी बढ़ती जा रही है। निगम की ओर से एक डिपो से दूसरे डिपो में बसें भेजकर रूटों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में एक डिपो से दूसरे डिपो में बसें भेजे जाने के कारण कई गांवों के लोगों की रोजाना की आवाजाही प्रभावित हो रही है। एचआरटीसी को मिलने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों की पूरी सप्लाई अभी तक नहीं पहुंची है। सोलन डिपो के लिए एचआरटीसी की ओर से 20 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी मिली है। डिपो में पहले 15 और बाद में पांच बसें पहुंची थीं, जिन्हें रूटों पर भेजकर ट्रायल भी शुरू कर दिया गया था।
वहीं, अब सोलन से चंबा और रामपुर डिपो के लिए इलेक्ट्रिक और डीजल बसें भेजी गई हैं। जिले को मिली 20 नई इलेक्ट्रिक बसों में से पांच बसें चंबा डिपो के लिए भेजी गई हैं। इसके अलावा सोलन डिपो की आठ डीजल बसों को भी अन्य डिपो के लिए भेजा गया है। इनमें से तीन बसें चंबा और पांच बसें रामपुर बस डिपो को भेजी गई हैं। वहीं, डिपो की ओर से अभी चार और डीजल बसों को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस कारण अब सोलन डिपो के अंतर्गत आने वाले बस रूट प्रभावित होने लगे हैं। सोलन से दाड़लाघाट और राजगढ़ तक के सभी रूट एक ही डिपो के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में इन रूटों से बसें दूसरे डिपो में भेजे जाने के कारण लोगों की रोजाना की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
297 बसें आनी थीं, 270 ही पहुंचीं
एचआरटीसी को 297 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलनी थीं, जिनमें से केवल 270 बसें ही पहुंची हैं। ऐसे में बसों की चल रही कमी को पूरा करने के लिए निगम की ओर से सोलन से अन्य डिपो में बसें भेजी जा रही हैं। कई सड़कों पर नई इलेक्ट्रिक बसों को चलाना मुश्किल है, जिस कारण अब डीजल बसों को भी अन्य डिपो के लिए भेजा जा रहा है।


कोट
निगम के पास अभी बसों की कमी चल रही है। सोलन से कुछ बसों को चंबा और रामपुर के लिए भेजना पड़ा है। ऐसे में कुछ रूट प्रभावित हो सकते हैं। नई बसों की पूरी सप्लाई आने के बाद बसों की कमी भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद सभी रूटों पर बसें चलने की उम्मीद है। - विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed