फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pi Kaithal team emerges winner; Rajendra Academy runner-up.

Solan News: पाई कैथल की टीम बनी विजेता, राजेंद्र अकादमी उपविजेता

Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 20 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pi Kaithal team emerges winner; Rajendra Academy runner-up.
सुबाथू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अपना जोहर देखते खिलाड़ी। संवाद
श्री गुगामाड़ी मेले में कबड्डी टूर्नामेंट का सफल आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन की ओर से श्री गुगामाड़ी मेले के पावन अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 22 सीनियर टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाई कैथल और राजेंद्र एकेडमी सोलन के बीच खेला गया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाई कैथल की टीम ने विजय हासिल की।
कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपप्रधान महेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में राणो पंचायत के उपप्रधान संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और संगठन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने तथा उन्हें खेलकूद के प्रति जागरूक करने के संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने संगठन को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीण खेल प्रेरणा संगठन के प्रधान राजेश ठाकुर और महासचिव कमलेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि को मंच पर सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्य जोगेंद्र ठाकुर, दिनेश ठाकुर और ललित ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed