{"_id":"61b0f8ff30c096121618fcdb","slug":"regional-director-esic-baddi-assured-of-no-scarcity-of-medicine-in-kathha-hospital-ever-solan-news-sml392737435","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा अस्पताल में दवाइयों की नहीं सताएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा अस्पताल में दवाइयों की नहीं सताएगी कमी
विज्ञापन
Regional director ESIC Baddi assured of no scarcity of medicine in Kathha hospital ever
बद्दी (सोलन)। बद्दी के ईएसआईसी कार्यालय में सुविधा समागम का आयोजन किया। प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार के नेतृत्व में आयोजित समागम में बिरला टेक्सटाइल बद्दी के वाइस प्रेसिडेंट आरके शर्मा ने मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि ईएसआईसी शाखा कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली संतोषजनक है लेकिन ईएसआईसी के काठा अस्पताल में बीमित मजदूरों और उनके परिजनों को उपचार करवाने में काफी दिक्कत आ रही हैं।
उन्होंने समस्याएं गिनाई जिसमें शटल बस सेवा सुविधा न चलने, जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस न मिलने, बिना शेड्यूल ऑपरेशन की डेट देना, अस्पताल में दवाई की कमी, मरीजों को पीजीआई और सेक्टर-32 में रेफर करने पर उनसे उपचार का पहले पैसा मांगते हैं। राज्य कर्मचारी बीमा निगम की सेवा में तत्काल सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार व चिकित्सा अधीक्षक एसडी शर्मा ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सुविधा दी जाएगी। शटल बस सेवा को तत्काल प्रभाव से शुरू करवाया जाएगा। बिना शेड्यूल के किसी को भी ऑपरेशन की डेट नहीं दी जाएगी। पीजीआई और सेक्टर-32 के लिए एक कमेटी का गठन कर वहां के अधिकारियों के साथ बैठक करवाई जाएगी।
अग्रिम राशि भी जमा कराई जाएगी जिससे रोगियों को उपचार करवाने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आएगी। दूसरे रोगियों को ईएसआई से टाई-अप अस्पतालों में भी रेफर किया जाएगा।
बैठक में दीपक स्पिनिंग मिल से एचके तिवारी, वर्धमान में मोहन जांगड़ा और तरुण अरोड़ा, विनसम ने तरुण कुमार, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, एटक के प्रदेश सचिव रंजन गोयल, जिला प्रभारी सतीश शर्मा उपस्थित रहे।