फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ration depots stalled again POS server is done

Solan News: राशन डिपुओं में फिर ठप हो गया पीओएस सर्वर

Thu, 14 Mar 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 14 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को नहीं मिला राशन, हुए बैरंग
विज्ञापन

बीते दो दिन से सर्वर ठप होने से चक्कर लगा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकारी राशन के डिपुओं में फिर से पीओएस मशीनें नहीं चल रही हैं। सर्वर ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राशन लेने के लिए डिपुओं के बाहर बैठकर सर्वर चलने का इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन शाम तक सर्वर ठप रहने के बाद खाली हाथ ही घर लौटना पड़ता है। पीओएस मशीन बंद होने से राशनकार्ड धारकों के साथ-साथ डिपो संचालक भी खासे परेशान हैं।
बताया जा रहा है कि लोग बीते दो दिन से यह परेशानी झेल रहे हैं। वीरवार को भी दिनभर पीओएस मशीनों का सर्वर ठप रहा। जिससे उपभोक्ता डिपुओं से बिना राशन लिए लौट गए। दो दिनों से लोग बार-बार डिपुओं के चक्कर लगा रहे हैं, मगर राशन नहीं मिला। राशन डिपुओं के बाहर लाइनें लगी रहीं। हैरत की बात तो यह है कि कई राशन डिपुओं में हाल ही में राशन पहुंचा है और उपभोक्ता राशन की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। उधर, राशनकार्ड धारकों ने विभाग से सर्वर की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की गुहार लगाई है,
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते माह भी लोगों को इसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा था। कई बार इस प्रकार से डिपुओं में सर्वर ठप हो जाता है। लेकिन इसका विभाग की ओर से कोई स्थाई हल नहीं निकाला जा रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यही नहीं कई राशनकार्ड धारक डिपो संचालकों से राशन न देने पर उलझ रहे हैं, क्योंकि पॉस मशीनों पर राशनकार्ड धारकों को बार-बार अंगूठा लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आता है। ऐसी स्थिति में डिपो धारक उपभोक्ताओं को राशन वितरित करने में पूरी तरह असमर्थ हैं। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग नियंत्रक सोलन नरेंद्र धीमान ने बताया कि सर्वर ठप होने की जानकारी आईटी विभाग को दे दी है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed