फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rain fell across the district, BBN Water filled on approach roads

Solan News: जिलेभर में हुई बारिश, बीबीएन के संपर्क मार्गों पर भरा पानी

Sat, 24 Aug 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rain fell across the district, BBN 

Water filled on approach roads
बद्दी-पिंजौर सड़क पर रेड लाइट चौक पर बारिश में  सड़क के बीच भरे पानी। संवाद
बद्दी साईं मार्ग के साथ लगती दुकानों में भी घुसा पानी
विज्ञापन

झाड़माजरी के शिवालिक नगर में सड़क पर जलभराव

कुछ समय के लिए यातायात रुका, वाहन चालक हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/बद्दी। जिलेभर में शनिवार को जम कर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसमें बीबीएन क्षेत्र में शुक्रवार रातभर बारिश होती रही। जबकि सोलन में सुबह और दोपहर को काफी बारिश हुई। जिससे बीबीएन की सड़कों पर पानी भर गया। दोपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।


बीबीएन में शुक्रवार मध्य रात्रि से ही हल्की बारिश हो गई थी लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद जमकर बारिश हुई। जिससे बद्दी पिंजौर मार्ग पर रेड लाइट चौक, ट्रक यूनियन, मलपुर, भुड्ड बैरियर में सड़क पर पानी जमा हो गया। पैदल चलने वाले कामगारों व दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। घंटों पानी कम होने का इंतजार करने के बाद भी यातायात सुचारू नहीं हो पाया। वहीं बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर के समीप सड़क पर पानी भर गया था। पानी का तेज बहाव होने के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और पानी कम होने के बाद भी यातायात चालू हुआ। इसके अलावा बद्दी साई मार्ग पर नालियां ओवर फ्लो होने से कई दुकानों में पानी घुस गया। जिससे दुकानों में रखा सामान भी गीला हो गया।

बद्दी-पिंजौर सड़क पर रेड लाइट चौक पर बारिश में  सड़क के बीच भरे पानी। संवाद

बद्दी-पिंजौर सड़क पर रेड लाइट चौक पर बारिश में  सड़क के बीच भरे पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed