{"_id":"65e85ce8bea91799c50972e4","slug":"punjab-roadways-bus-hits-car-two-injured-solan-news-c-176-1-ssml1040-117585-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजाब रोडवेज की बस ने कार को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजाब रोडवेज की बस ने कार को मारी टक्कर, दो घायल
Wed, 06 Mar 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के समीप दत्यार में हुआ हादसा, मामला दर्ज
दोंनो घायल इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। कालका शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू के समीप दत्यार में बुधवार सुबह एक पंजाब रोडवेज की बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों कसौली विस के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों वाहन चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडू साहिब-चंडीगढ़ रूट की पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी बीच जब वह परवाणू के समीप दत्यार में पहुंचे तो वहां पर पास लेते समय बस ने अपने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में मनोज कुमार निवासी गांव खजरेट, तहसील कसौली जिला सोलन और वैभव उर्फ कनू निवासी बड़ोग तहसील व जिला सोलन शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए ईएसआई ले जाया गया। जहां पर वह उपचाराधीन हैं। हादसे के दौरान कार में कुल चार लोग सवार थे। मामले की पुष्टि करते हुए सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।