फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Provide benefits of social security pension to eligible people

Solan News: पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दें लाभ

Mon, 18 Nov 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने जिला कल्याण समिति की बैठक में की शिरकत
विज्ञापन

बोले-सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर 66 करोड़ खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। शांडिल उपायुक्त कार्यालय में जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक है कि सभी को इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग इस दिशा में समुचित कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि जिले में 51,124 वृद्ध, विधवा, परित्यक्त एवं एकल नारी, कुष्ठ रोगी एवं दिव्यांगजन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इस वर्ष 2302 नए पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जिला में 31451 व्यक्ति वृद्धावस्था पेंशन, 7149 महिलाएं विधवा पेंशन, 4764 पात्र व्यक्ति दिव्यांग राहत भत्ता, 36 व्यक्ति कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि उपलब्ध धनराशि का उचित उपयोग सुनिश्चित करें। पात्र लोगों को समय पर धनराशि उपलब्ध करवाएं। बैठक में योजनाओं के तहत लाभार्थियों की लंबित सूची को निरीक्षण के बाद स्वीकृति के आदेश दिए। बैठक में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार, दिव्यांग छात्रवृत्ति, दिव्यांग विवाह अनुदान, अत्याचार पीड़ित व्यक्तियों को राहत, राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम और विभिन्न पेंशन योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बैठक में निर्देश दिए कि विभिन्न आवास योजनाओं के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित बनाया जाए। जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

बैठक में एडीसी अजय यादव, एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल, अर्की यादविंदर पाल, कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, नालागढ़ राजकुमार सहित विकास खंडों के बीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed