फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Program on Baglyani dialect will be held in Dhundan school today

Solan News: धुंदन स्कूल में आज बग्लयाणी बोली पर होगा कार्यक्रम

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार अशोक गौतम के पांच साहित्यों का होगा विमोचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में वीरवार को बग्लयाणी बोली पर जिला भाषा अधिकारी सोलन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में बग्लयाणी बोली के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार भाग लेंगे। कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि इसमें बागली बोली का ही प्रयोग किया जाएगा।जिला भाषा अधिकारी ममता वर्मा ने बताया कि यह आयोजन इस संदर्भ में भी इसलिए अनूठा होगा कि आज जबकि बोलियां लुप्त होती जा रही हैं तो ऐसे में इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढि़यों में बोलियों को बचाने की शुरुआत की जा रही है जो हर हाल में होना जरूरी है। आज आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी बोली से दूर होते जा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है। बोली हमारी पहचान है। कार्यक्रम में हिमाचल के इतिहासकार और संस्कृति मर्मज्ञ नेमचंद ठाकुर बागली बोली पर अपना शोध बागली बोली पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। हिंदी साहित्य के मूर्धन्य समीक्षक डाॅ. हेमराज कौशिक, डाॅ. अमरदेव अंगिरस, डाॅ. प्रेम लाल गौतम, यादव किशोर गौतम शोधपत्र पर चर्चा में शामिल होंगे। इसके बाद बग्लयाणी बोली में कविता पाठ होगा जिसमें डाॅ. नरेंद्र शर्मा, बृजलाल, चेतराम भार्गव, हेमंत भार्गव, राकेश रघुवंशी, सचपाल बागली में लिखी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। युवाओं में लेखन के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी अपनी बोली में अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के साहित्य को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने वाले अशोक गौतम के पांच व्यंग्य साहित्यों का विमोचन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed