{"_id":"6a26caae201909f12c065f27","slug":"polio-drops-will-be-administered-to-83000-children-in-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-171121-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में 83 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में 83 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप
विज्ञापन
0 से 5 साल के बच्चों को तीन दिन में किया जाएगा कवर
जिले में 28 से 30 जून तक चलाया जाएगा अभियान
पहले दिन बूथ लेवल, दूसरे और तीसरे दिन घर-घर जाकर देंगे ड्रॉप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 83 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने विभिन्न विभागों की टीमों का गठन शुरू कर दिया है। पहले दिन बूथ स्तर पर और अगले दो दिनों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
विभाग के अनुसार पिछले वर्ष जिले में करीब 90 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई थी। इस बार केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 83 हजार बच्चों को तीन दिनों के भीतर पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य तय किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। दूसरे और तीसरे दिन आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।
इसके साथ ही अभिभावकों को पोलियो की दो बूंद के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा और बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान से पहले उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
2014 में भारत बना पोलियो मुक्त देश
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना और भविष्य में किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
स्वास्थ्य विभाग को इस बार 83 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभियान 28 से 30 जून तक चलेगा। पहले दिन बूथ स्तर पर और अगले दो दिनों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इससे पहले उपायुक्त सोलन के साथ तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की जाएगी।
डॉ. गगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन