{"_id":"6a75e1b1c83c957e6d03bb52","slug":"police-accused-of-assault-following-youths-death-in-barotiwala-solan-news-c-176-1-ssml1040-175903-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरोटीवाला में युवक की मौत पर पुलिस पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरोटीवाला में युवक की मौत पर पुलिस पर मारपीट का आरोप
Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में पुलिस अधीक्षक से मिलते मृतक के परिजन- स्रोत – ग्रामीण।
मृतक की मां बोली बिना वजह की पुलिस ने उनके बेटे से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की मां आशा देवी ने दावा किया है कि पुलिस की पिटाई से ही उसके बेटे की जान गई है। इस मामले में ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
आशा देवी के अनुसार उनका बेटा कुछ दोस्तों के साथ हरियाणा की ओर से बरोटीवाला बैरियर आ रहा था। रास्ते में कुछ पुलिस कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी उचित कारण या पूछताछ के पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। आशा देवी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे का गला दबाया और हाथापाई की, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, शिव सिंह ठाकुर, गुरदीप सिंह, अमित राजपूत, दीपक ठाकुर, राहुल और हिमांशु ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद कुमार ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया था। चालक ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की और आगे जाकर एक ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चालक ने चिट्टा निगल लिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल जांच, मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि यदि किसी स्तर पर पुलिस कर्मियों की भूमिका या कोई अन्य तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।