{"_id":"6abd00a3eba0f37a610d756d","slug":"parking-fees-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1014-180394-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू कैंट में आज से लागू होंगी पार्किंग की नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू कैंट में आज से लागू होंगी पार्किंग की नई दरें
विज्ञापन
छावनी परिषद ने जारी की अधिसूचना, जेब पर भारी पड़ेगा नया पार्किंग शुल्क
एंबुलेंस और सरकारी वाहनों को छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू में एक अक्तूबर से पार्किंग के नए नियम और दरें लागू होने जा रही हैं। छावनी परिषद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानीय निवासियों व आम जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। मुख्य अधिशासी अधिकारी की आरे से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका आवंटित कर दिया गया है।
नई पार्किंग दरें मुख्य रूप से बस अड्डे व छावनी कॉलोनी के नजदीकी क्षेत्र, मुख्य बस अड्डे, आढ़ती बाजार और छावनी फूड स्ट्रीट व मीट मार्केट के पास तय पार्किंग स्थलों पर प्रभावी होंगी। यह शुल्क वाहनों की श्रेणी अनुसार तय किए गए है। इसमें निजी वाहन के एक घंटे से अधिक की अवधि के लिए 10 रुपये दैनिक शुल्क, 500 रुपये वार्षिक पास और 10 सीमित स्थानों के लिए 2,500 वार्षिक आरक्षित पार्किंग शुल्क तय किया गया है। व्यावसायिक यात्री वाहन के लिए थ्री-व्हीलर के लिए 20, 5-सीटर कार के लिए 30, बड़ी कार के लिए 40, ट्रैवलर के लिए 80 और 30 से अधिक सीटों वाली बसों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क देना होगा। मालवाहक व भारी वाहन में मिनी ट्रक, पिकअप के लिए 50, टिपर/कैंटर के लिए 100, ट्रक के लिए 120 और जेसीबी, रोड-रोलर जैसी भारी मशीनों के लिए 150 रुपये प्रतिदिन शुल्क निर्धारित है।
इनसेट
इन्हें मिलेगी पार्किंग शुल्क से पूरी छूट
सार्वजनिक हित और आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्रालय, केंद्र व राज्य सरकार के आधिकारिक वाहनों को शुल्क मुक्त रखा गया है। इसके अलावा एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, ड्यूटी पर तैनात पुलिस प्रशासन, छावनी परिषद के आधिकारिक वाहनों और परिषद कर्मचारियों व उनके जीवनसाथी के निजी वाहनों को भी पूरी छूट दी गई है। परिषद ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जनता से सहयोग की अपील की है।