फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kathua firing incident: SI Laxman's last rites to be held in his native village today; elderly parents not inf

कठुआ गोलीकांड: एसआई लक्ष्मण का आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, बुजुर्ग माता-पिता को नहीं दी जानकारी

Thu, 01 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

सोलन की नालागढ़ तहसील के चिलड़ पंचायत स्थित लूणा गांव के सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह पुत्र बलबीर सिंह की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Kathua firing incident: SI Laxman's last rites to be held in his native village today; elderly parents not inf
एसआई लक्ष्मण सिंह(फाइल)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के चिलड़ पंचायत स्थित लूणा गांव के सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह पुत्र बलबीर सिंह की जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गोली लगने से मौत हो गई। 29 सितंबर की शाम हुई इस घटना में लक्ष्मण सिंह समेत चार जवानों की जान चली गई। बुधवार देर रात तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लूणा पहुंचा। गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर तैनात थे लक्ष्मण सिंह
प्राप्त जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह कठुआ के बसोहली स्थित माशका गांव में एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट पर तैनात थे। आरोप है कि क्यूआरटी बी शिफ्ट के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने अपनी सर्विस एके-47 राइफल से अंधाधुंध 18 राउंड फायर कर दिए। इस गोलीबारी में लक्ष्मण सिंह के अलावा असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की भी मौत हो गई। सभी घायलों को तुरंत चंबा के खैरी स्थित एनएचपीसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण परिवार के इकलौते बेटे थे
लूणा गांव के पूर्व सैनिक सूबेदार मदन लाल ने बताया कि घर में बुजुर्ग पिता बलबीर सिंह और माता शांति देवी अकेले रहते हैं। लक्ष्मण परिवार के इकलौते बेटे थे और उनकी एक शादीशुदा बहन है। बुजुर्ग माता-पिता की स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह की पत्नी और उनके दो मासूम बेटे (4 साल और 2 साल) कठुआ में ही उनके साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed