{"_id":"660abb679d3e4cddba00da51","slug":"people-of-basal-panchayat-should-not-be-merged-with-municipal-corporation-solan-news-c-176-1-ssml1040-118988-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बसाल पंचायत के लोगों को नगर निगम न किया जाए विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बसाल पंचायत के लोगों को नगर निगम न किया जाए विलय
Mon, 01 Apr 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त सोलन से मिले बसाल के ग्रामीण, मांग पत्र भी सौंपा
नगर निगम में विलय से ग्रामीणों को होंगी कई तरह की दिक्कतें
विलय के बाद से ग्रामीण कर रहे हैं विरोध, अब फिर बैठक का दौर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत बसाल के लोगों ने उपायुक्त सोलन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने नगर निगम सोलन में विलय न करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उनका अधिकतर क्षेत्र कृषि पर आधारित है जिस कारण उनके हक मरते जा रहे हैं। उपायुक्त सोलन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों की तरफ विचार किया जाएगा और उनकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
सलोगड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा ने बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त सोलन से मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि नगर निगम में जो बसाल पंचायत के क्षेत्र को मर्ज किया गया है वह न किया जाए क्योंकि अधिकतर क्षेत्र बसाल पंचायत में कृषि पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 3 साल से सरकार बदलने के बाद से भी अपनी इस मांग को लेकर बात रख रहे हैं लेकिन हल नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि अपनी समस्या को लेकर वह अपने विधायक और मंत्री धनीराम शांडिल को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में यदि चुनाव में यह मुद्दा गूंजता है तो सरकार को इससे कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है और इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं।
ग्राम पंचायत बसाल की प्रधान रिचा ठाकुर और उप प्रधान किरण किशोर ने बताया कि नगर निगम में ग्राम पंचायत बसाल का कुछ क्षेत्र मर्ज किया गया है। जिस कारण उन्हें आने वाले समय में कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। जैसे वे कृषि करते हैं गाय पालते हैं तो भविष्य में इन सब पर टैक्स देने की बात कही जा रही है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस समस्या की ओर ध्यान देकर इसका जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सोलन को ज्ञापन सौंपा है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार ध्यान देकर उनकी मांग को पूरा किया जाएगा।