फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People mistreated the municipal team that went to conduct a map survey; the team returned empty-handed.

Solan News: नक्शा सर्वे करने गई निगम की टीम के साथ लोगों ने किया दुर्व्यवहार, बैरंग लौटी टीम

Fri, 12 Jun 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोलन के वार्ड 17 बसाल-पती-जराश क्षेत्र का मामला,नगर निगम क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रहा नक्शा प्रोग्राम
विज्ञापन

लोगों के घर और भवन का किया जाएगा सर्वे, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड 17 बसाल पती जराश क्षेत्र में नक्शा सर्वे करने के लिए गई नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने भगा दिया। लोगों ने नगर निगम के साथ दुर्व्यवहार भी किया और उन्हें न तो संपत्ति की नपाई करने दी और न ही घरों की। इससे टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालांकि टीम को पहले भी इसी तरह से कई जगह से वापस लौटाया गया है। इस टीम में राजस्व रिकॉर्ड विभाग के पटवारी, नायब तहसीलदार व कानूनगो सहित निगम के कर्मचारी शामिल हैं। गौरतलब है कि शहर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत नक्शा प्रोग्राम चल रहा है। इसके तहत नगर निगम की टीम लोगों की संपत्ति और घरों का सर्वे कर रही है। इसमें पूरी जमीन व घर की नपाई होगी। इन दोनों को लिंक कर दिया जाएगा। उसके बाद उसे डिजिटलाइज कर दिया जाएगा। वहीं बाद में व्यक्ति एक क्लिक पर अपने घर व संपत्ति को देख सकेंगे। हालांकि इससे पहले भी नगर निगम की टीम ने इसी तरह का सर्वे किया था, मगर वह केवल भवनों का सर्वे किया गया था जबकि इस बार भवन व जमीन दोनों का सर्वे किया जा रहा है।

उधर, इस बारे में नगर निगम की आयुक्त एकता काप्टा ने बताया कि नक्शा प्रोग्राम पायलट प्रोजेक्ट के नगर निगम सोलन को मिला है। यह आधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें एक क्लिक पर पूरा रिकॉर्ड मिल जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस टीम को सर्वे करने दें। जो कर्मचारी निगम की ओर से भेजे जा रहे हैं, उन्हें वकायदा आई कार्ड जारी किए गए हैं। इससे लोगों को बात में अपनी जमीन व भवन के बारे में जानकारी हासिल करने में भी काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed