{"_id":"6aba710b1949c6717c09efa2","slug":"congress-burns-effigies-of-modi-shah-and-gyanesh-kumar-demanding-the-latters-resignation-solan-news-c-176-1-ssml1040-180205-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूंका मोदी, शाह व ज्ञानेश का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूंका मोदी, शाह व ज्ञानेश का पुतला
Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय सोलन के बाहर किया जोरदार धरना प्रदर्शन व नारेबाजी
राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, ज्ञानेश ने इस्तीफा नहीं दिया तो आंदोलन उग्र होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वरमानी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के पुतले भी फूंके गए।
प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में सोलन के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के स्वतंत्र रूप से काम न करने के कारण कांग्रेस को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।