फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pay the pending arrears of pensioners within 15 days

Solan News: पेंशनरों के लंबित एरियर का 15 दिन में करें भुगतान

Thu, 10 Apr 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
चंडी में आयोजित बैठक में जिला पेंशनर्स संघ ने उठाई मांग, मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला सोलन पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की आपात बैठक चंडी में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा की ने की। केडी शर्मा ने बताया कि अगर सरकार ने 15 दिन के भीतर लंबित भुगतान नहीं किया तो पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत पेंशनरों के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में जिलाध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट सत्र के दौरान पेंशनरों के बकाया एरियर भुगतान बारे में कोई भी उचित निर्णय नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पेंशनर संघ को उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार बजट सत्र के दौरान पेंशनरों के बकाया एरियर भुगतान के लिए कुछ न कुछ प्रावधान करेगी। परंतु सरकार ने पेंशनर्स हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। इससे पेंशनरों में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विशेषकर 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी, 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पूरी तरह से अनदेखी हुई हैं, इससे प्रदेश के पेंशनर उपेक्षित महसूस कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed