फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patwari accused of bribery remanded to three-day custody.

Solan News: रिश्वत की आरोपी पटवारी तीन दिन के रिमांड पर

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
एक दिन एक लाख की रिश्वत लेते था पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। पटवार सर्कल बरोटीवाला में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला पटवारी को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस विभाग की टीम अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पटवारी पर लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने की एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये मांगने का आरोप है।
विजिलेंस टीम ने शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर बीते सोमवारकको कार्रवाई की थी। विजिलेंस के निर्देश पर शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर पटवारी के कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही उसने पटवारी को रुपये दिए, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रिश्वत की मांग और लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्य क्या हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के साथ संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी। विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि महिला पटवारी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed