फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Patients upset due to doctors' strike in ESI Hospital Parwanoo

Solan News: ईएसआई अस्पताल परवाणू में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान

Tue, 12 Mar 2024 06:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे तक ओपीडी के बाहर करना पड़ता है इलाज के लिए इंतजार
विज्ञापन

खांसी और जुकाम के पहुंच रहे हैं अधिक मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू (सोलन)। अस्पतालों में चल रही चिकित्सकों की ढाई घंटे की कलमबंद हड़ताल से मरीज परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को ईएसआई अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही, मगर उन्हें सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक इलाज नहीं मिला। इस दौरान न तो डॉक्टर ओपीडी में बैठे और न ही उन्होंने किसी की जांच की, जिससे कई मरीज तो निजी अस्पतालों में चले गए। इन दिनों मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव के कारण खांसी, जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं, जिससे ओपीडी की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। सुबह 9:00 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। कई बार तो धक्का-मुक्की तक की नौबत आ जाती है।

25 किलोमीटर के दायरे में कोई बड़ा अस्पताल नहीं
परवाणू और इसके आस-पास के इलाके में लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में कोई बड़ा अस्पताल नहीं है। इसके चलते लगभग छह पंचायतें टकसाल, कोटी, बनासर, जंगेषू, खडीन आदि के मरीज यहीं पर इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही परवाणू में करीब 500 उद्योगों के ईएसआई कार्ड होल्डर कामगार भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। यहां तक जो लोग सुबह खाली पेट अपने टेस्ट करवाने आते हैं, उन्हें भी डॉक्टरों से टेस्ट लिखवाने के लिए ढाई घंटें तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाएं जारी हैं
ईएसआई अस्पताल की कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति कपिल ने बताया कि डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं। हालांकि, आपातकाल में सेवाएं जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed