{"_id":"65a3d4524b85db4b78067278","slug":"patients-in-civil-hospital-social-organization-will-provide-breakfast-facility-solan-news-c-176-1-ssml1042-14504-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सिविल अस्पताल में मरीजों को\nसामाजिक संगठन देगा ब्रेकफास्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सिविल अस्पताल में मरीजों को सामाजिक संगठन देगा ब्रेकफास्ट की सुविधा
Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सर्व सहायता संगठन ने जनता के सहयोग से लगाया काउंटर
मरीजों और तीमारदारों के लिए मिलेगी ब्रेड और चाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। सिविल अस्पताल बद्दी में दूरदराज क्षेत्रों से जांच करवाने आने वाले मरीजों और तीमारदारों को नाश्ते के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इसके लिए सर्व सहायता संगठन ने अस्पताल में चाय और ब्रेड का काउंटर लगाया है। ऐसे में सुबह जल्द आ रहे मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बद्दी सरकारी अस्पताल में सुबह मरीजों की लाइन लग जाती है। उनके लिए हर वर्ष सर्व सहायता संगठन शीतकालीन सत्र में चाय बिस्किट और ब्रेड की सेवा प्रदान करता है। इस वर्ष भी संगठन के अध्यक्ष कपिल शर्मा के नेतृत्व में भी चाय की सेवा शुरू की गई है।
अध्यक्ष कपिल शर्मा और सेवादार मदन गोपाल गुप्ता ने कहा ठंड के कारण काफी मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए संगठन की टीम चाय, बिस्किट और ब्रेड की सेवा देती है। इस आयोजन में क्षेत्रीय निवासी भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं और शादी की सालगिरह, जन्मदिन आदि खुशियों के मौके पर संगठन के काउंटर के माध्यम से मरीजों की सेवा करते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 350 मरीजों और तीमारदारों को इसका लाभ मिलता है। वहां पर एक सेवा का पात्र भी लगाया गया है अगर कोई अपनी स्वेच्छा से सेवा करना चाहता है तो वह भी सेवा दे सकता है। वर्तमान में इस नेक कार्य को शुरू कर दिया गया है। रविवार को भी अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को सुबह चाय और ब्रेड की व्यवस्था की गई। आगामी दिनों में कार्य का संचालन मदन गोपाल गुप्ता की देखरेख में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. भजन, हितेश बिंदल, मदन गोपाल गुप्ता, विंध्याचल चौरसिया, विक्की जैन, कुलभूषण, करमचंद, मल्ली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।