फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On encroachment in Kotlanala Action, measurements taken on the spot

Solan News: कोटलानाला में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मौके पर हुई नाप-नपाई

Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
टीम ने मौके पर जगह में लगाए सरकारी जमीन होने के निशान
विज्ञापन

राजस्व विभाग, पुलिस और निगम की टीम रही मौके पर मौजूद
व्यापारियों के विरोध के बाद भी जारी रहा अतिक्रमण हटाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। व्यापारियों के विरोध के बाद भी कोटलानाला में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। बुधवार को भी प्रशासन की टीम ने मौके पर पैमाइश कर निशान भी लगाए। साथ ही कारोबारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। हालांकि निशानदेही के बाद बुधवार को जेसीबी नहीं चलाई गई। लेकिन कामगारों से अतिक्रमण हटवाया गया। वहीं सरकारी जमीन पर खड़े किए शेड भी हटाने के लिए कहा।

जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीमों ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया है इसमें सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का जहां सामान हटाया गया है। इस बीच कई लोग तो अपनी दुकानों और भवनों के नक्शों को लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे थे। वहीं मंगलवार को व्यापारियों ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया था। लेकिन प्रशासन ने यह कार्रवाई जारी रही। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पैमाइश कर निशानदेही भी कर रही थी। इसके अलावा जेसीबी और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के कर्मी भी अतिक्रमण हटाने में लगे रहे। यह कार्रवाई दोपहर तक हुई। जबकि आगे की कार्रवाई वीरवार से फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed