{"_id":"65f19f097f931b3e92076b2e","slug":"not-in-prime-minister-residential-colony-riot-broke-out-memorandum-submitted-to-the-governor-solan-news-c-176-1-ssml1042-117993-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रधानमंत्री आवासीय काॅलोनी में नहीं\n\nलगा डंगा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रधानमंत्री आवासीय काॅलोनी में नहीं लगा डंगा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Wed, 13 Mar 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पहले भी कई बार उपायुक्त से मिल चुके हैं बाशिंदे
बरसात के दौरान तेज बहाव के कारण गिरा था डंगा
प्रशासन ने 32 परिवारों को किया था दूसरी जगह शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के सेक्टर चार में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के 32 घरों में डंगा न लगने पर बाशिंदों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा है। बाशिंदों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल के परवाणू दौरे पर उनसे मिला और मांग की कि जल्द यहां पर डंगा लगवाने का कार्य शुरू करवाए। साथ ही आग्रह किया कि बारिश से पहले यह कार्य पूरा करवाएं। बाशिंदों ने बताया कि पहले भी वह कई बार नगर परिषद परवाणू और उपायुक्त सोलन से डंगा लगाने को लेकर मिल चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते यहां पर खतरा मंडराया हुआ है और लोग घरों में नहीं रह पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण घरों के नीचे लगा डंगा टूट गया और पूरा ब्लॉक खतरे की जद में आ गया। इसे देखते हुए उन्हें दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से लगातार डंगा लगाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिल रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। केवल आश्वासन से कार्य चला हुआ है। वहीं इस दौरान उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के डंगा लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। जो जल्द पास हो जाएगा। डंगा लगाने के लिए राशि को संबंधित विभाग को देने की प्रक्रिया भी चल रही है। जल्दी कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
इनसेट
जल्द ही डंगा लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसे लेकर लगातार जिला प्रशासन से अपडेट लिया जा रहा है। राशि जारी होते ही कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
-ठाकुर दास शर्मा
पार्षद और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष