फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   NH in bad shape, not repaired for a year

एनएच बदहाल, एक साल से नहीं की मरम्मत

Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
NH in bad shape, not repaired for a year
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर पड़े गड्ढे। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बीबीएन के औद्योगिक कोरिडोर के प्रमुख हिस्से को जोड़ने वाले बद्दी-मानपुरा-नालागढ़ हाईवे खस्ताहाल है। बद्दी से नालागढ़ तक के 16 किलोमीटर के सफर में सैकड़ों गड्ढे हैं।
विज्ञापन

इसी सड़क से होकर नालागढ़ मानपुरा के उद्योगों के मालवाहक वाहन दिल्ली तक जाते हैं। इससे जहां रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं वहीं वाहन भी खराब हो रहे हैं। वाहन चालकों का पेट्रोल और डीजल का खर्च भी अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

यह नेशनल हाईवे तीन साल में फोरलेन बनने जा रहा है। कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है। अभी लापरवाही का आलम यह है कि इस सड़क की सुध नहीं ली जा रही। पुरानी सड़क की मरम्मत न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार औद्योगिक विकास को गति देने का दावा तो बहुत करती है लेकिन धरातल भी कुछ और ही है। बद्दी-नालागढ़ सड़क की दशा बेहद खराब है।
बातें नहीं काम हो
बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक शैलेष अग्रवाल ने कहा कि अब तो बद्दी-नालागढ़ सड्क पर बात करते हुए भी हमें शर्म आती है। बाहर के निवेशक जब यहां से जाते हैं तो उनको लगता है कि अगर यहां का प्रमुख मार्ग ही बदहाल है तो बाकी सड़कों का क्या होगा। गत दिनों बांबे इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का 55 उद्यमियों का दल भी इसी सड़क से गया था। उन्होनें भी सड़क को लेकर चिंता जताई थी।

जल्द करवाई जाएगी मरम्मता
एनएच के एसडीओ दिनेश पुनिया ने कहा कि अभी हमारे पास मरम्मत के लिए अभी फंड नहीं है। इसका टेंडर भी नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि फिर भी अगर जरूरत है तो फोरलेन के ठेकेदार से इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed