फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation should check the roads on time, no road should be closed on the election day.

Solan News: लोनिवि सड़कों की समय पर करें जांच, चुनाव के दिन बंद न हो कोई मार्ग

Fri, 05 Jul 2024 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jul 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation should check the roads on time, no road should be closed on the election day.
नालागढ़ में उपचुनाव को लेकर बैठक करते उपायुक्त मनमोहन शर्मा। संवाद
बिजली आपूर्ति भी सुचारू रखने के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन

उपायुक्त ने ली उपचुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नालागढ़ उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक में उप चुनाव के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उप चुनाव के दौरान वर्षा के कारण संभावित अवरुद्ध मार्गों की समय पर जांच करने और इन मार्गों के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को चुनाव के दिन विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने और आबकारी विभाग को शराब की बिक्री पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोलिंग बूथ पर वर्षा के दौरान बचाव के लिए तिरपाल के अस्थायी शेड बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को उनके अधीन सभी मतदान केंद्रों का दैनिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं जांचने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक शर्मा, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ नियॉन शर्मा सहित सेक्टर अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed