फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Multipurpose sports complex to be built in Neri of Mamlig: Shandil

ममलीग के नेरी में बनेगा बहुउद्देशीय खेल परिसर : शांडिल

Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose sports complex to be built in Neri of Mamlig: Shandil
सायरी-ममलीग क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जानकारी लेते हुए। संवाद
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले-बशील गांव में दो बीघा जमीन पर बनाया जाएगा पीएचसी केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ममलीग पंचायत के नेरी गांव में बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी संभावनाएं तलाशें। नेरी में लगभग 100 बीघा भूमि उपलब्ध है, जिस पर बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा सकता है। यह बात स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कही। वे सोलन विधानसभा क्षेत्र की ममलीग और सायरी पंचायतों के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने वहां की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए उपलब्ध भूमि एवं कार्यों का निरीक्षण किया।
शांडिल ने कहा कि बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण के लिए होने से युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्राप्त होगा। उन्हें नशे से दूर रखने में सहायता भी मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बशील गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि बशील में लगभग 2 बीघा भूमि पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र यह भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. शांडिल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को विद्यालय का जीर्णोद्धार करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ममलीग में विद्यायल के खेल मैदान का निरीक्षण भी किया और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुरूप मैदान को बढ़ाने, डंगा लगाने और समतल करने के लिए प्राक्कलन तैयार किया जाए। उन्होंने पॉलीटेक्निक काॅलेज के लिए सायरीघाट में चिह्नित 30 बीघा भूमि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस भूमि को तकनीकी शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के लिए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ममलीग के प्रधान हरिचंद, सायरी की प्रधान अंजू राठौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सायरी के पूर्व प्रधान सुंदर सिंह जसवाल, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, राम रतन वर्मा, त्रिलोक शांडिल, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, वन मंडल अधिकारी सोलन एचके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed