फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   medical checkup camp

Solan News: 30 दिव्यांग बच्चों की जांच, जून तक मिलेंगे सहायक उपकरण

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लगाया मेडिकल कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा ब्लॉक की ओर से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया गया। शिविर समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने बच्चों की दिव्यांगता का आकलन और स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में डॉ. अमर, बहादुर, अनिल और सुनीत शामिल रहे। शिविर में 30 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लिया। चिकित्सकों ने चलने-फिरने से संबंधित दिव्यांगता, श्रवण बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता और वाणी व भाषा दोष से प्रभावित बच्चों की जांच की।

डाइट सोलन की समावेशी शिक्षा समन्वयक जूली रिचर्ड ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों की पहचान कर उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना है, ताकि वे सामान्य बच्चों की तरह शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि इस आकलन के आधार पर एलिम्को की ओर से जून 2027 तक चिह्नित बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। शिविर में विशेष शिक्षिका रंजना देवी, ललिता, ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय से निशा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed