फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Main accused of fraudulantly selling apple worth lakhs from Solan arrested from Rajsthan

लाखों के सेब लेकर फरार ट्रक चालक गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Main accused of fraudulantly selling apple worth lakhs from Solan arrested from Rajsthan
Main accused of fraudulantly selling apple worth lakhs from Solan arrested from Rajsthan
सोलन। सेब कारोबारी के मुंशी को चकमा देकर लाखों रुपये के सेब लेकर फरार मुख्य ट्रक चालक को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हो गई है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी चालक के साथी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ट्रक चालक ने बिकानेर में सेब की 391 पेटी बेच दी थी। वहीं जिस ट्रक में सेब राजस्थान पहुंचाया गया उसका नंबर भी जाली निकला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस ने ट्रक और बाइक को भी कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फल मंडी सोलन के कमीशन एजेंट दयानंद पुत्र लायक राम निवासी चकनोटी तहसील कोटखाई जिला शिमला से 15 सितंबर को मोदगिल ट्रांसपोर्ट के ट्रक से सेब की 391 पेटियां करीब छह लाख का माल लोड कर गदग कर्नाटक के लिए रवाना की थी। ट्रक के साथ आढ़ती ने अपना मुंशी स्वर्ण चौहान भी साथ भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर को मुख्य आरोपी ट्रक चालक रामचंद्र पुत्र नत्थूराम निवासी गांव मंदोरी फतेहाबाद और साथी रमन सोनी पुत्र विनोद सोनी गांव अक्कावाली फतेहाबाद आढ़ती के मुंशी को चकमा देकर हनुमानगढ़ से गायब हो गए थे। इसके बाद मुंशी ने इसकी सूचना आढ़ती को दी थी। आढ़ती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने सेब की 391 पेटी बिकानेर में बेच दी थी।

ट्रक की नंबर प्लेट भी निकली जाली : एसपी
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया मामले से जुड़े मुख्य आरोपी सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर सोलन लाए हैं। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ट्रक चालक ही ट्रक का मालिक है जिसने अपने ट्रक पर भी जाली नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस जांच कर रही है। ठगी में शामिल ट्रक और बाइक को भी कब्जे में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed