{"_id":"60d1e76d8ebc3e3250639a48","slug":"lpg-cylinders-will-now-be-supplied-in-bela-on-26-solan-news-sml3744076146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेला में अब 26 को होगी रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेला में अब 26 को होगी रसोई गैस सिलिंडर की सप्लाई
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बरूणा पंचायत के घरोटी गांव में अब रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी। हर माह की 26 तारीख को गैस सिलिंडर की सप्लाई गांव में आएगी। ग्रामीणों को गैस एजेंसी प्रबंधन ने इसका आश्वासन दिया है। भाखड़ा डैम के विस्थापितों को घरोटी गांव में सरकार ने बसाया है लेकिन उन्हें अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां के ग्रामीण गुरदयाल सिंह, जगतार सिंह, कृष्ण दयाल, राम किशन, हरमीत पाल, भाग चंद, मनप्रीत सिंह, जसंविंद्र सिंह, साक्षी, सोमा देवी, अंजना देवी, बगो देवी, परविंद्र सिंह जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान से मिले।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें घरेलू गैस नहीं मिल रही है। इस वजह से जिला परिषद सदस्य सुमन चौहान और गुरबख्श चौहान ने गैस एजेंसी के प्रबंधक अजय कुमार को संपर्क किया और उन्हें गैस गांव तक पहुंचाने की बात कही है। इस पर उन्होंने हर माह 26 तारीख को गैस भेजने का आश्वासन दिया। वहीं, भोगपुर पंचायत के निचले बेला गांव के लोग सड़क को लेकर जिप सदस्य से मिले उन्होंने बताया कि सड़क की हालात काफी खराब है और आने वाले समय में स्कूल खुलने पर बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होगी।