{"_id":"6ad216e87a0ae83a830960e1","slug":"landsliding-due-to-cutting-solan-news-c-176-1-sln1012-181958-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ममलीग में पहाड़ धंसा, दो परिवारों के मकानों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ममलीग में पहाड़ धंसा, दो परिवारों के मकानों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
स्कूल के कटिंग कार्य के दौरान पहाड़ में 15 से 20 फीट तक दरारें
जमीन 10 से 12 फीट नीचे धंसी, एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। ममलीग पंचायत में निर्माणाधीन सीबीएसई बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए चल रहे कटिंग के दौरान पहाड़ धंसने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पहाड़ में 15 से 20 फीट तक गहरी दरारें पड़ने के साथ जमीन भी करीब 10 से 12 फीट नीचे धंस गई है। इससे ममलीग-वाकनाघाट सड़क के नीचे रह रहे दो परिवारों के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। घटना के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने फिलहाल उन्हें पंचायत भवन में रहने के लिए कहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद कंडाघाट के एसडीएम गोपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय प्रधान हरीश चंद शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि प्रारंभिक तौर पर क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। इसकी विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
प्रभावित परिवार के सदस्य चमन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि जिस समय पहाड़ धंसने की घटना हुई, उस समय उन्हें अपने घरों से सामान स्वयं निकालना पड़ा। स्थानीय लोगों ने सहयोग नहीं किया होता तो परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन
चमन ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया और कटिंग का कार्य जारी रखा। लापरवाही के कारण उनके परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। उधर, एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन यह आकलन करेगा कि प्रभावित स्थल को सुरक्षित बनाया जा सकता है या परिवारों को स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता होगी। जब तक स्थल की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखना आवश्यक है।