फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inter on the road in Sector-2 of Parwanoo Locking tile installation work started

Solan News: परवाणू के सेक्टर-2 में सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल लगाने का काम शुरू

Sat, 18 Nov 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
30 साल से अनदेखी का शिकार थी सड़क, अब शुरू हुआ काम
विज्ञापन

क्षेत्र की कई अन्य सड़कों पर भी की जा रही है मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू के सेक्टर-2 में पुलिस थाना से कसौली रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल लगाने का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क लगभग पिछले 30 साल से अनदेखी का शिकार रही। परवाणू के सेक्टर-2 में पुलिस थाना के समीप स्थापित एसके उद्योग से शुरू होकर पुराने कसौली रोड पर स्थापित गगन उद्योग तक जाती है। सड़क पर बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से मुश्किलें और बढ़ जाती है।
इसी परेशानरी को देखते हुए अब नगर परिषद द्वारा इस सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही क्षेत्र की कई अन्य सड़कों पर भी हिमुडा के सहयोग से कार्य शुरू हो गया है। परवाणू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि परवाणू औद्योगिक नगर में सड़कों के रखरखाव व निर्माण का कार्य चरणबद्ध से शुरू हो रहे हैं और तेज रफ्तार से किया जा रहे हैं।
विज्ञापन

परवाणू नगर परिषद की प्रधान मनीषा शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले परवाणू में आपातकालीन कार्यों का सर्वेक्षण किया गया था उन पर अब चरणबद्ध कार्य शुरू किए जा रहे हैं। पीआईए की सड़क, सेक्टर -6 की सड़क का पेचवर्क, फिश पॉन्ड की सड़क का कार्य पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed