फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions given to officials to ensure fair voting process

Solan News: अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष करने के दिए निर्देश

Mon, 25 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने कंडाघाट में मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर का औचक दौरा किया और वहां स्थापित मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में ग्राम पंचायत सिरीनगर के कुल 5 वार्डों के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें वार्ड 1 दोलग, वार्ड 2 जोखा, वार्ड 3 धाली, वार्ड 4 अड्डा महिला संचालित, वार्ड 5 सिरीनगर (महिला संचालित) शामिल है। विशेष बात यह है कि मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वार्ड-4 (अड्डा) और वार्ड-5 (सिरीनगर) के मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर संचालित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्कूल परिसर में बने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए मतदाताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न करवाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed