{"_id":"6ad213f2088e1a2b3a024642","slug":"inspection-of-roads-solan-news-c-176-1-ssml1044-181918-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: त्योहारों से पहले बीबीएन में जाम निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: त्योहारों से पहले बीबीएन में जाम निपटने की तैयारी
विज्ञापन
एसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों को दिए निर्देश
रेड लाइट चौक, संडोली व किशनपुरा का किया निरीक्षण
संकरे मार्ग पर अधूरे निर्माण कार्य को जल्द सुधारने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आगामी त्योहारी सीजन में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 15 अक्तूबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), निर्माण कंपनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर हो सकती है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए समय रहते आवश्यक सुधार किए जाएं।
एसपी विनोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य अधूरा होने, सड़क की खराब स्थिति और मार्ग संकरा होने के कारण कई स्थानों पर यातायात बाधित होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां सड़क केवल एक लेन में चल रही है या वाहनों की आवाजाही में बाधा आ रही है, उन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए। निर्माण के दौरान उपलब्ध सड़क का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और यातायात को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी योगराज चंदेल, गणपति भारत प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश शर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी, बद्दी थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।