{"_id":"673f45fc3c0ae5efbb0dc6ca","slug":"information-given-on-uploading-asi-schedule-on-web-portal-solan-news-c-176-1-ssml1040-132658-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वेब पोर्टल पर एएसआई अनुसूची को अपलोड करने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वेब पोर्टल पर एएसआई अनुसूची को अपलोड करने की दी जानकारी
Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय शिमला ने किया सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राष्ट्रीय सांख्यिकी शिमला कार्यालय की ओर से वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण अनुसूची को वेब पोर्टल पर स्वत: संपूरित करने के लिए औद्योगिक इकाइयों के लिए बद्दी में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का आयोजन बद्दी के झाड़माजरी स्थित बीबीएनआईए के सभागार में किया गया। सम्मेलन में नालागढ़ और बद्दी के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित विभिन्न विनिर्माण क्षेत्रों की वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण उच्च प्राथमिकता वाली इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसका उद्घाटन बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने निर्धारित अवधि में डाटा उपलब्ध करवाने व स्टाफ को सहयोग प्रदान करने बारे बताया। सम्मेलन को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपनिदेशक अजय कुमार कुमावत ने वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्र किए गए आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे रिटर्न को निर्धारित अवधि में स्वत: संपूरित करें। किसी भी कठिनाई में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एनएसओ क्षेत्रीय कार्यालय शिमला से अजय कुमार कुमावत, डीसी ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, राजीव अग्रवाल, एसएसओ वीर सिंह भल्ला, बीडी नेगी, संदीप, हैदर अली, पिंटू शर्मा, सीवी नेगी, संजय कुमार, संतोष, राज कुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।