फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC solan facing loss worth lakhs daily

सोलन डिपो को रोज लग रही लाखों की चपत

Thu, 27 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो को रोजाना लाखों की चपत लग रही है। इसके चलते निगम कर्मचारियों की तनख्वाह निकालना भी मुश्किल हो रहा है। बीते साल भी लॉकडाउन लगने के बाद निगम को घाटा पड़ा था।
विज्ञापन

हालांकि, अनलॉक के बाद केवल सरकारी बसें ही दौड़ने से निगम को घाटे से उभरने की आस जगी थी। अब फिर कोरोना कर्फ्यू के लगने से निगम को घाटा होना शुरू हो गया है। अब निगम सरकार के आगामी आदेशों की राह ताक रहा है। आदेश मिलते ही सोलन डिपो का स्टाफ तैनात हो जाएगा और सेवाएं शुरू कर देगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के तहत 119 बसें हैं। ये बसें बाहरी राज्यों और लोकल रूटों पर दौड़ती हैं लेकिन जब से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है, बसों के पहिये थमे हुए हैं। आम दिनों में पथ परिवहन निगम को लगभग नौ से 10 लाख रुपये की आमदनी रोजाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से कई ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले रूट अधिक मुनाफे वाले थे लेकिन कोरोना के बाद से इन रूटों पर पेट्रोल का खर्च निकालना मुश्किल हो गया और निगम ने मजबूरी में ये रूट बंद कर दिए। अब फिर प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकारी और निजी बसों पर रोक लगा दी है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू कर प्रदेश की सीमाओं को सील किया गया है।
बाहरी राज्यों से कम हुई थी आवाजाही
अप्रैल में दिल्ली, पंजाब समेत अन्य जगहों पर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का असर भी डिपो पर पड़ा था। अप्रैल में भी बाहरी राज्यों को जाने वाली कुछ बसों को सवारियां नहीं मिलने से बंद किया गया था। इनमें दिल्ली, लुधियाना और अमृतसर जाने वाली बसें थीं। हालांकि, इस दौरान कुछ बसें केवल चंडीगढ़ तक ही भेजी जा रही थीं।
बसों में सफर नहीं कर रहे अधिक लोग
कोरोना काल के बाद बसों में अधिक लोग सफर नहीं कर रहे थे। इस कारण परिवहन निगम की कई बसें बंद हो गई थीं। वर्तमान में लोगों की मांग पर भी बसों को निगम ने दौड़ाना शुरू किया था।

हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शूगल सिंह ने बताया कि डिपो को रोजाना लगभग नौ से 10 लाख का घाटा सहना पड़ रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर बसों को बंद किया गया है ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। निगम कर्मी सरकार के आगामी आदेशों का पालन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed